Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एशेज 2025-26: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, आर्चर बाहर-बेथेल को मौका

इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया है, जबकि जैकब बेथेल को ऑली पोप के स्थान पर मौका मिला है।

24 Dec 2025

एशेज 2025-26: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, आर्चर बाहर-बेथेल को मौका

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज 2025-26 सीरीज के चौथे टेस्ट (बॉक्सिंग डे टेस्ट) के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया है, जबकि जैकब बेथेल को ऑली पोप के स्थान पर मौका मिला है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर बाईं साइड में खिंचाव (लेफ्ट साइड स्ट्रेन) के कारण शेष दौरे से बाहर हो गए हैं।”

आर्चर पहले तीन टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 80 ओवर गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट झटके। उनकी गैरमौजूदगी इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है, खासकर तब जब टीम पहले ही मार्क वुड को खो चुकी है और सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है। ऐसे में मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड की कोशिश प्रतिष्ठा बचाने की होगी।

वहीं, बल्लेबाज ऑली पोप को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है। नंबर तीन पर खेलते हुए इस दौरे पर छह पारियों में उनका सर्वोच्च स्कोर पर्थ टेस्ट में बना 46 रन रहा।

चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

ज़ैक क्राउली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोश टंग

बॉक्सिंग डे टेस्ट से इंग्लैंड की नजरें सीरीज में वापसी के बजाय सम्मान बचाने पर टिकी होंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया क्लिन स्विप करने के इरादे से उतरेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशेज 2025-26: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इ
इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह शामिल किया गया है, जबकि जैकब बेथेल को ऑली पोप के स्थान पर मौका मिला है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News